प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर घटे, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुंची

By New31 Uttarakhand

प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार घटती हुई दिखाई दे रही हैं | रविवार को प्रदेश के तीन जिलों बागेश्वर, चमोली और पिथोरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नही आया हैं |

उत्तराखंड में बीते 24 घंटो में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं | वही, एक भी मरीज की मौत नही हुई हैं | जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17,116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह व हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में दो-दो मरीज सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3,42,392 हो गई है। इनमें से 3,28,522 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7,367 लोगों की जान जा चुकी है।

देहरादून में सबसे ज्यादा एक्टिव कोरोना मरीज
देहरादून जिले में 191 एक्टिव मरीज हैं | इसके अलावा उधम सिंह नगर में 31, पिथौरागढ़ में 58, चमोली में 52, रुद्रप्रयाग में 32, नैनीताल में छह, चम्पावत में 26, हरिद्वार में 10, पौढ़ी गढ़वाल में 15, उत्तरकाशी में 18, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में 13 और टिहरी में सबसे कम पांच मरीज एक्टिव हैं |

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर घटी
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। एसडीसी फाउंडेशन ने कोविड संक्रमण दर का विश्लेषण जारी किया है, जिसमें इसे अब तक का सबसे निचला स्तर बताया गया है। एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बताया कि 16 मई के बाद से लगातार कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 मई के बीच प्रदेश में कोविड पॉजिटीविटी रेट 22.67 प्रतिशत था।

30 मई से पांच जून के बीच यह दर 3.19 प्रतिशत पर पहुंच गई। जुलाई में लगातार इसमें गिरावट देखने को मिली है। जहां 4 से 10 जुलाई के बीच यह दर 0.26 प्रतिशत थी, वहीं 11 से 17 जुलाई को यह 0.18 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके बाद 18 से 24 जुलाई के बीच यह दर 0.15 प्रतिशत, 25 जुलाई से 31 अगस्त के बीच 0.25 प्रतिशत पहुंची लेकिन अब एक अगस्त से सात अगस्त के बीच यह दर 0.14 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। वही उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 से लेकर अब तक की यह सबसे कम संक्रमण दर है।

DATE – 8. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.