देश में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 1938 लोग पाजिटिव, 67 की मौत

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,938 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 67 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति को लेकर अपडेट जारी किया है। देश में कल यानी बुधवार को कोरोना के 1,778 मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को कुल 1,581 मरीज मिले थे।

कोरोना के एक्टिव केस घटे

कोरोना के एक्टिव मामले लगातार घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,531 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 22,427 हो गए हैं। बुधवार को कोरोना के 23,087 एक्टिव मामले थे। कोरोना से अब तक कुल 4,24,75,588 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5,16,672 लोगों की जान जा चुकी है।

कोविड की 31 मार्च से सभी पाबंदियां खत्म

इससे पहले, केंद्र सरकार ने बुधवार को 31 मार्च से सभी कोविड पाबंदियों को खत्म करने का एलान किया है। हालांकि, अभी फेस मास्क लगाना जरूरी होगा। दो साल बाद सरकार ने कोविड पाबंदियां खत्म की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश ने राज्यों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की निगरानी और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश लागू रहेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि अब आपदा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की आवश्यकता नहीं है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई और आदेश जारी नहीं होगा।

182 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 182 करोड़ के पार हो चुका है। टीके की करीब 182.14 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। टीके की पहले डोज 97.74 करोड़ लोगों को दी गई हैं जबकि 82 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही 2.08 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

Date : 24th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.