देश में कोरोना का कहर जारी, बीते दिन 20 हजार से अधिक नए मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई है. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1.35 लाख पर पहुंच गई है| आपको बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 70 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई|
बता दें की देश में संक्रमण से 70 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई. देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1114 की कमी दर्ज की गई है| मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में गुरुवार को 21,595 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण से रिकवर करने वालों की कुल संख्या 4,34,45,624 हो गई है. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.14 प्रतिशत है. जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट प्रतिशत है|
जानकारी के अनुसार इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 4,00,110 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसके बाद कुल टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर 87.71 करोड़ (87,71,60,646) हो गया है. वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो पूरे भारत में अब तक 205.59 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी है. इनमें से 36,95,835 डोज़ सिर्फ गुरुवार को लगाई गई है, वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा अब 2,05,59,47,243 हो गया है|
Date – 05. August. 2022
Pennde By – Tanuja