कार्बेट प्रशासन बाघ के हमले की घटनाओं पर हुआ अलर्ट

By New31 Uttarakhand

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में लकडी़ लेने गई एक वृद्ध महिला को बाघ के शिकार बनाने की घटना के बाद सीटीआर प्रशासन अलर्ट हो गया है | सीटीआर की ओर से वन क्षेत्र में पर्यटको और लोगों से अकेले जंगल में प्रवेश नही करने का अनुरोध किया गया है | सीटीआर से लगे अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के झंडगांव निवासी 65 साल  की परी देवी को बीते दिनों सीटीआर के कालागढ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज में बाघ ने निवाला बना लिया था | वहीँ डेढ महीने में बाघ के हमले की दो घटनाएं  होने  के बाद सीटीआर प्रशासन की ओर से मौके से आधा किलोमीटर क्षेत्र में 10 ट्रेप कैमरे लगाए गए है |

बताया जा रहा है कि घटना के दूसरे दिन एक बाघिन कैमरे में कैद हुई थी | बाघिन हमलावर है या नहीं , इस पर स्थिति साफ नहीं है | वहीँ कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ वन प्रभाग रेजर अनमोल इष्टवाल ने बताया कि वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया है | वहीँ टीमें लगातार क्षेत्र में मरचूला – शंकरपुर हाईवे के पास पर्यटकों और लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की अपील कर रही है | वन विभाग ने जागरूकता के लिए सूचना पट्ट और बैनर  लगाए है, और उस मार्ग से जाने वाले वाहनों को मरचूला, शकरपुर बैरियर रोक जागरूक किया जा रहा है | साथ ही  सडक के दोनो ओर झाडी काटी जा रही हैं |

Date : 22 April 2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.