पेपर लीक के मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बुध पार्क में कांग्रेस ने 1 दिन का किया उपवास

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में आज बुद्ध पार्क के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश के नेतृत्व में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 1 दिन का मौन व्रत रख राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इसी बात को लेकर आज सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय मौन व्रत रखा गया है और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस आगे भी लड़ाई लड़ेगी

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा के शासन काल में 2015 से लेकर अब तक सभी भर्तियों में पेपर लीक किए गए, और भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उसमें शामिल हैं लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार अपने आप को बताती है, लेकिन उसके राज्य में ही लगातार भ्रष्टाचार हो रही हैं, चाहे पटवारी का पेपर हो या फिर सब इंस्पेक्टर की भर्ती हो सभी में पेपर लीक किए गए जो कि एक भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करता है,

वही हल्द्वानी के विधायक सुमित ने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा बराबर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, और सभी पेपरों को लीक किया जा रहा है वह बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्योंकि जो बेरोजगार पेपर के माध्यम से रोजगार पाते हैं लेकिन पता चलता है कि कुछ दिन बाद पेपर लीक हो गया और नीति निरस्त कर दी गई इससे साफ होता है कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनके भविष्य की भाजपा को कोई भी चिंता नहीं है,

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.