चंपावत उपचुनाव: CM धामी के लिए फिर उत्तराखंड आएंगे CM योगी, घर-घर मांगेंगे वोट

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की चंपावत सीट के लिए उप चुनाव होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। चंपावत सीट से भाजपा के सीएम धामी को मैदान में उतरे है। इसी बीच यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तराखंड आकर सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य से 40 वरिष्ठ नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिए  पहुचेंगे। आपको बता दें कि इस सूची में स्मृति ईरानी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही सरकार के मंत्रियों और सांसदों को शामिल किया गया है।

चंपावत सीट के लिए सीएम धामी ने 09 मई को नामांकन किया था। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने बुधवार को चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा। दोनों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। आपको बता दें कि चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा, जबकि तीन जून को मतगणना होगी। 

Date : 12-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.