केदारनाथ के नाम से दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। हालांकि अब राज्य सरकार ने इसपे हस्ताक्षेप किया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। आपको बता दे दिल्ली में बन रहे मंदिर के प्रबंधन ने चंदे के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। जिसके बाद हर तरफ इसका विरोध शुरू हो गया और केदारघाटी में भी कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया।
उन्होंने कहा कि बाबा केदार सबकी आस्था के प्रतीक हैं। दुनिया में कहीं भी दूसरा केदारनाथ धाम नहीं हो सकता। अगर बाबा केदार के किसी भी नाम से कोई भी मंदिर बन जाए, तो उससे धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिर भी क्युकी ये आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए उन्होंने बीकेटीसी से संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। वहीं, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है की इस मामले में उन्हें सीएम धामी के दिशा-निर्देश मिले हैं और कानूनी सलाह ली जा रही है। साथ ही बदरी-केदारनाथ के नाम या फाेटो का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।