हरिद्वार-रुड़की समेत छह रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में सीएम धामी का भी है जिक्र

By New31 Uttarakhand

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पत्र के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं पुलिस पत्र भेजने वाले की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग मिलान कर रही है। बता दें कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला था।

हालांकि पहले मिले पत्रों की तरह यह किसी की शरारत भी हो सकती है लेकिन मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस अलर्ट मोड में है। देर रात तक रेलवे और पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे। रुड़की जीआरपी की कार्यवाहक थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि पत्र मिलने की जानकारी मिली है |

Date : 9-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.