अग्निपथ के जवानों के लिए CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, प्रधानमंत्री मोदी व रक्षा मंत्री का जताया आभार

By New31 Uttarakhand

केंद्र सरकार बीते दिन अग्निपथ योजना को लागु करने का निर्णय लिया| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ योजना के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से भारत की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं के कौशल और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा।

उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देगी

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो जवान चार साल बाद यहां से निकलेंगे, उत्तराखंड सरकार ऐसे अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय रक्षा व्यवस्था में पिछले कुछ सालों में कई बड़े सुधार देखने को मिले हैं। अग्निपथ योजना को लागू करने का जो निर्णय लिया गया है, उससे देश के नौजवान चार साल की सेवा सेना में दे सकेंगे। इस योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे।

भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दृष्टि से ऐतिहासिक निर्णय

उन्हें नई तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा और देश को उच्च क्षमता के सैनिक मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दृष्टि से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए अन्य अवसर दिए जाएंगे।

बलिदान पर सेवा निधि के अंतर्गत मिलेगी एक करोड़ रुपये से ज्यादा राशि

चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान बलिदान दे देता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि के अंतर्गत एक करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ब्याज समेत मिलेगी। इसके अलावा शेष नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस योजना को भारतीय सेना को विश्व में सर्वश्रेष्ठ सेना बनाने व योग्य नागरिक तैयार करने वाला बताया।

Date :15-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.