भीषण गर्मी के बीच खान-पान को लेकर लापरवाही खतरनाक साबित हो रही है।इन दिनों भीषण गर्मी के बीच क्या खाएं, क्या न खाएं… यह एक बड़ा सवाल हो गया है. तेल-मसाला और दूषित भोजन तुरंत लोगों को बीमार बना रहा है.
इसका एक डराने वाला उदाहरण झारखंड से सामने आया है. झारखंड के गिरिडीह जिले के बजटों गांव में दूषित गोलगप्पे और छोले खाने से फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है।
फेरीवाले से ये खाद्य पदार्थ खाने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।इस घटना में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती है।
यह घटना साफ संकेत देती है कि गर्मी में खुला और अस्वच्छ खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस मौसम में साफ, ताजा और घर का बना भोजन ही करना सुरक्षित है।