मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार की सुबह केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुचे | मुख्यमंत्री यहां केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उत्तराखंड में तीन मई को अक्षय तृतीया से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलने हैं। चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार भी उत्साहित है। क्योंकि कोरोनाकाल के दौरान दो साल यात्रा प्रभावित रही। इस बार प्रदेश सरकार का चारधाम यात्रा तैयारियों पर विशेष फोकस है। इसी परिप्रेक्ष्य में हर स्तर पर यात्रा तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कपाट खुलने के वक्त केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा केदार के दर्शन को चले आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था है। केदारपुरी पुनर्निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज मंगलवार की सुबह स्वयं केदारनाथ धाम में चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए केदारनाथ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह एएनआइ से बातचीत में कहा कि केदारनाथ दौरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छह मई को केदारनाथ धाम आगमन की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पीएम के नेतृत्व में वहां लगातार तीन चरणों का काम चल रहा है और आगे का काम भी चल रहा है। वहां कोई रुकावट न हो उसके मैं वहां जा रहा हूं।
छह मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
वहीं धामी के केदारनाथ दौरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छह मई को केदारनाथ धाम आगमन की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि आगामी छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा केदार के दर्शन को चले आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था है। केदारपुरी पुनर्निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
Date : 26-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi