चम्पावत उपचुनाव: चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल हो सकते है कांग्रेस से दावेदार……..!

By New31 Uttarakhand

पार्टी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है, चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं, 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है लेकिन इस बार कई नए नाम सामने आए हैं, जिन्होंने उपचुनाव में दावेदारी की है।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल के राजनीतिक दौरे पर हैं उनके पांच मई से नौ मई तक के भ्रमण का कार्यक्रम भी आ गया है उन्होंने मंगलवार और बुधवार को अपना दौरा स्थगित रखा था।

जल्द तय कर लेंगे नाम- करन माहरा..

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम तय कर देगी। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। जल्द प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत होगी और उपचुनाव की रणनीति बनाई जाएगी, प्रत्याशी को लेकर निर्णय प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.