तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने सुद्धोवाला स्थित वीर माधो सिंह pop भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में सीडीएस बिपिन रावत डिफेंस तकनीकी लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने देश के प्रथम सीडीएस को नमन करते हुए कहा कि यूटीयू में स्थापित लैब रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान कर रहे छात्रों व शोधार्थियों के लिए काफी हद तक सहायक सिद्ध होगी।

शनिवार को यूटीयू परिसर में आयोजित समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार तकनीकी शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश तकनीकी के क्षेत्र में प्रत्येक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सके। विवि की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लिया और कहा कि विवि प्रशासन एक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजे। सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कुलपति डा.पीपी ध्यानी ने कार्यक्रम के माध्यम से विवि की उपलब्धियों और समस्याओं को तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। इससे पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विवि में स्थित शौर्य दीवार पर देश के परमवीर चक्र विजेताओं को याद किया। उन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विवि के कुलसचिव आरपी गुप्ता, अलकनंदा अशोक आदि मौजूद रहे। नरेंद्रनगर व नैनीताल पालीटेक्निक अपग्रेड होंगे

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दोपहर बाद यूटीयू में विवि की एक समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने यूटीयू और विवि से संबद्ध इंजीनियरिग कालेजों के निदेशक व चेयरमैन के सुझाव को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अपनी ओर से यह सुझाव दिए। – आइटीआइ, पालीटेक्निक व इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।