Joshimath:भू-धंसाव में घर छोड़ने वाले छात्रों के लिए CBSE की विशेष राहत

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ भू-धंसाव की वजह से विस्थापित होने वाले परिवारों के बच्चों को 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होगी… क्योंकि CBSE देहरादून ने ऐसे छात्रों के लिए विस्थापित स्थान के केंद्र पर परीक्षा की विशेष व्यवस्था की है,

वहीं जानकारी के अनुसार बोर्ड के संयुक्त सचिव और क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने चमोली के DM व सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बताया कि चमोली जिले में CBSE 10वीं के 1142 छात्र और 12वीं के 743 छात्र 15 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे…इसके लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13 अटल उत्कृष्ट विद्यालय, 4 केंद्रीय विद्यालय, 1 राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और 1 जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल है

YOUTUBE

बता दें कि जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रशासन कई परिवारों को विस्थापित कर रहा है… ऐसे में इन छात्रों के लिए अपने पहले से तय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देना मुश्किल हो गया है.. सोमवार को उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी को भी एक पत्र भेजा… इसमें कहा कि अगर प्रशासन को इस तरह की सूचना मिलती है तो वह सीबीएसई को अवगत कराए, ताकि किसी भी छात्र की बोर्ड परीक्षा न छूट पाए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.