उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है ,सड़क दुर्घटनाओं ने अब लोगों को डरने पर मजबूर कर दिया है ..बता दें की ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है ,खटीमा में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर शारदा नदी में डूब गई।
बता दें की इस हादसे में चालक और महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कार निकाल कर शवों को बाहर निकाला । जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में रखा गया।जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात शारदा नदी में गिरी कार में पांच लोगों की जान चली गई।और इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान द्रोपदी, ज्योति, दीपिका,सोनू और कार चालक मोहन सिंह धामी के रूप में हुई हैं।