रामनगर के चोर पानी में रहने वाले एक मजदूर की 5 साल की बेटी को अज्ञात कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई ,वहीं ग्राम चोर पानी पंचक्की निवासी सविया ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय बेटी जीनत फातमा गांव में ही एक दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रही थी, इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी पुत्री को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
.बता दे की इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बालिका को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन बालिका की मौत हो गई ,वहीं मृत बेटी के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा हुआ है ,तो वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताते हुए कहा है कि घटना की सूचना देने के बाद भी करीब 2 घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची .
.वहीं अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो फरार वाहन चालक को पकड़ लिया जाता ,साथ ही लोगों का कहना है कि बच्ची की मौत के करीब 2 घंटे बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और इस मामले में वहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी देने से मना करते हुए बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।