अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहीं नुपुर शर्मा के लिए पूरे देश में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।वही नुपुर की टिप्पणी के बाद से हर जगह प्रदर्शन और विरोध जारी है। और इस मामले पर मनोरंजन जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आती रही है।बता दे की फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे जहां उनके इस बयान के बाद उनकी कड़ी निंदा करते दिखाई दिए ,तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनका समर्थन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे कुछ सितारों के बारे में जिन्होंने खुलकर नुपुर का समर्थन किया है ।
मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं जिस वजहा से उन्हें बॉलीवुड की पंगा गर्ल भी कहा जाता है।वही इस मामले में अभिनेत्री ने अपना पक्ष बड़े ही बेबाक अंदाज में रखा,और नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट भी शेयर किया था। अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, ‘नुपुर शर्मा अपने विचार रखने की पूरी हकदार हैं। मैंने देखा है कि उन्हें अपने बयान को लेकर काफी धमकियां मिल रही है, कुछ लोग हमारे भी हिंदू देवी देवताओं को रोज अपमानित करते हैं, तो ऐसे में हम न्यायपालिका का सहारा लेते हैं, इसीलिए ज्यादा डॉन बनने की कोशिश ना करें। ये कोई अफगानिस्तान नहीं है। हमारे देश में एक अच्छी सरकार है, जिसे लोकतंत्र के माध्यम से चुना गया है। कुछ लोग इसे भूल गए हैं, उन्हें मैं दिला रही हूं।
वहीं अगर बात करे अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री की तो वो भी हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए मशहूर हैं। और नुपुर शर्मा के बयान के बाद उनका पुतला जलाने का विवेक अग्निहोत्री ने कड़ा विरोध किया है । उन्होंने नुपुर का समर्थन करते हुए लिखा, दोस्तों ये न तो इराक है ना ही ईरान और सीरिया है ये आज का भारत है ।
साथ ही आपको बता दे की एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे शिक्षित मुस्लिम भाइयों, अब खिलाफत के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है ,और इस बार यह आपको करना होगा। इस तरह के आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है। आप सिर्फ शांति, सद्भाव और एकता के बारे में शिकायत नहीं कर सकते। अब आपको इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी होगी, चुप रहने वालों पर धिक्कार है।” इसके अलावा बीजेपी से नुपुर के सस्पेंशन पर भी प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने कहा था, “आज भारत ही भारत के खिलाफ हो गया है।
वहीं,अनुपम खेर ने भी उदयपुर में हुए मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नुपुर शर्मा का समर्थन किया।और अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया । उन्होंने लिखा- जज साहब अपने सम्मान के लिए कुछ सम्मानजनक करिए। अभिनेता की इस टिप्पणी से जाहिर है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के लिए अपनी बात रखी है।
इसके अलावा अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक ट्वीट में लिखती है की , हिंसा गलत होने के अलावा न्याय के तरीकों और वैध वजहों को बदनाम करती है। हिंसा, अमानवीय, अनैतिक और खराब राजनीतिक रणनीति है। इसे महात्मा गांधी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। पीड़ितों को हिंसा के लिए उकसाना एक जाल की तरह है। इसमें मत फसो।