गुजरात में BJP की पहली जीत, सूरत में पार्टी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित

By New31 Uttarakhand

पूरे देश भर में चुनाव का मौसम बरकरार है और पहले चरण की वोटिंग भी हो चुकी है। इसी बीच गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर चले लंबे ड्रामे के बाद BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। बता दे रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और उनके डमी कैंडिडेट का नामांकन रद्द हो गया था। जिसके बाद एक एक करके बाकी बचे सभी सात उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। हलाकि बीएसपी के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती ने सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया। उम्मीद की जा रही थी कि BSP के उम्मीदवार प्यारेलाल भारतीय अपना पर्चा वापस नहीं लेंगे लेकिन आज उन्होंने भी मुकेश दलाल के सामने सरेंडर कर दिया।

दरअसल मुकेश दलाल गुजरात के सूरत BJP के महासचिव हैं। साथ ही निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले मुकेश दलाल मोढ वणिक समुदाय से आते हैं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल के करीबी माने जाते हैं। वे हाल ही में SDCA कमेटी के मेंबर भी हैं। इसके अलावा मुकेश सूरत नगर निगम के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी रह चुके है। बता दें कि गुजरात की 26 लोक सभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होने हैं लेकिन 7 मई को जनता के मत डालने से पहले ही BJP ने गुजरात से एक सीट अपने नाम कर ली है। अब गुजरात में केवल 25 सीटों के आगामी सात मई को वोट डाले जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.