पंजाब पुलिस की बडी कामयाबी,सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस में एनकाउंटर में मारे गए 4 गैंगस्टर

By New31 Uttarakhand

पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर से जुड़े चार शूटर्स को पंजाब पुलिस ने मार गिराया है। बता दें कि इन चार में से दो शूटर की पहचान हो गई है। जिसके तहत इनका नाम जगरुप रूपा और मनप्रीत मन्नू है। और बाकी दो इनके साथी बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान बॉर्डर के बेहद करीब इलाके में ये एनकाउंटर चल रहा था। मूसेवाला मर्डर में शामिल ये शूटर चिचा भकना गांव में एक पुरानी हवेली में छिपे हुए थे। पुलिस ने SOG कमांडो के साथ मिलकर चारों शूटर को मार गिराया।

तो वही पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। और एनकाउंटर खत्म हो चुका है। पुलिस ने विक्ट्री का निशान दिखाया है। हवेली में सर्च ऑपरेशन जारी है। गैंगस्टर्स के पास से AK-47, विदेशी पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस व मैगजीन बरामद हुए हैं। वहीं, इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगने की खबर है और वे घायल हैं।

सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस में तीन शूटर फरार चल रहे थे। मनप्रीत वही शूटर है, जिसने सबसे पहली गोली मूसेवाला पर चलाई थी। उसने AK-47 से मूसेवाला पर फायर किया था। सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने आदेश दिया था कि मनप्रीत ही सबसे पहली गोली मूसेवाला पर चलाएगा।

मनप्रीत जब पंजाब की जेल में बंद था, तब पटियाला गैंग के सदस्यों ने जेल में इसकी जूते-चप्पलों से पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो भी इन लोगों ने वायरल कर दिया था। इसी के चलते पटियाला गैंग को सबक सिखाने और बदला लेने के लिए मनप्रीत ने गोल्डी बरार से पहली गोली चलाने की गुजारिश की थी। यही वजह है कि मनप्रीत को पहली गोली चलाने का निर्देश दिया गया था। इन दोनों के अलावा तीसरा शूटर दीपक मुंडी फरार है।

Date – 21.07.2022

Pennde By – Kiran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.