नीट परीक्षा में ग्रेस मार्क्स को लेकर छिड़े विवाद के बीच NTA ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को एक बार फिर से परीक्षा देनी होगी। वही NTA की तरफ से कहा गया कि छात्रों का डर दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। नीट यूजी 2024 की परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, उन्हें फिर से परीक्षा दोनी होगी। वही केंद्र सरकार के वकील ने अदालत को बताया की इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा। इसके बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दे NEET ने छात्रों को दो ऑप्शन दिए है या तो इन छात्रों के ग्रेस मार्क्स को हटाकर मैरिट तैयार होगी या फिर ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा परीक्षा देना चाहे तो वह 23 जून को एग्जाम में बैठ सकते है। वही अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की है। हलाकि Physicswala के अलख पांडेय के वकील ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है की ग्रेस मार्क्स देना बिलकुल उचित नहीं है। वही कोर्ट ने अब इस याचिका पर NTA को नोटिस जारी किया है जिसपर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट से NEET एग्जाम को लेकर आया बड़ा फैसला, 1563 छात्रों का रिजल्ट हुआ रद्द