ऋषिकेश में स्कूलों की दो दिन छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला

By New31 Uttarakhand

ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।

प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए लिया है। इस दौरान सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव और भीड़ बढ़ने के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो दिन के अवकाश का फैसला किया गया है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.