IRCTC का बड़ा बदलाव, नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान

By New31 Uttarakhand

IRCTC अपनी नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को पहले से अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक डिजिटल अनुभव प्रदान करना है।लंबे समय से यात्रियों की ओर से टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट के हैंग होने, पेज क्रैश होने और धीमी गति से काम करने जैसी समस्याओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय भारी ट्रैफिक के कारण कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नई वेबसाइट से इन समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए पोर्टल में क्लीन और आधुनिक इंटरफेस, बेहतर नेविगेशन तथा AI आधारित फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को अधिक सहज और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यात्रियों को कम समय में अपनी यात्रा से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच मिल सके। साथ ही इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि अधिक संख्या में यूजर्स एक साथ इसका उपयोग कर सकें और उन्हें तकनीकी बाधाओं का सामना न करना पड़े।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.