Big breaking :-पटवारी पेपर लीक प्रकरण में S.I.T. हरिद्वार ने की एक और गिरफ्तारी, जानिए पुरी खबर ?

By New31 Uttarakhand

पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में फरार 50 हजार का इनामी आरोपी डेविड आखिरकार एसआईटी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की रकम वसूलकर रिजॉर्ट में पेपर रटवाने में भूमिका निभाई थी। वन दारोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में भी आरोपी वर्ष 2021 में जेल जा चुका है।

अपने साथियों के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए व एजुकेशन डॉक्युमेंट प्राप्त कर उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिसॉर्ट में परीक्षा की तैयारियां कराने के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे अभियुक्त डेविड लिये आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा 50,000/- (पचास हजार रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही S.I.T. टीम ने अभियुक्त को भगवानपुर क्षेत्र से दिनांक 19 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया। वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अभियुक्त डेविड ब्लूट्रुथ से नकल कराने के मामले में जेल भेजा गया था। साथ ही नौकरी के नाम पर ठगी कर रकम ऐठने का मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमें में भी अभियुक्त डेविड वांछित है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.