BIG BREAKING NEWS : अल्मोड़ा जिले में यहां मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर एक की मौत,

By New31 Uttarakhand

लगातार हो रही बारिश से प्रदेशभर के लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं। भारी बरसात के चलते अनेक दुर्घटना के साथ ही लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ रही है। वही दूसरी और,

जिले के दूरस्थ सल्ट थाना क्षेत्र से बुरी खबर आ रही है। जहां भारी बारिश से गत रात्रि क्षेत्र पीपना में,मकान टूटने से एक 62 वर्षीय वृद्ध कि मलबे में दबने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सल्ट थाना
क्षेत्र के ग्राम पिपना में मकान टूटने व उसमें एक व्यक्ति के दबने सूचना तत्काल ग्राम प्रधान ने दी।
जिसके बाद पुलिस मौके पर ही पहुंची। जहां पता चला कि भारी बरसात के चलते रात को ही मकान टूट गया। और मकान के मलबे में पीपना निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, पुत्र मूर सिंह मकान के मलबे में दब गया।

पुलिस व ग्रामीण, ने उसे मिलकर उसे निकाला किंतु तब तक लक्ष्मण सिंह दम तोड़ चुका था।
पुलिस ने शव को पंचायत नामा भरकर पीएम की कारवाही की
जा रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.