Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection : नहीं थम रही भूल भुलैया 2 की कमाई रफ्तार, बरकरार है लगातार जलवा

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की दमदार फिल्म भूल भुलैया 2 का जादू अब भी फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है…… रिलीज के चौथे हफ्ते में भी भूल भुलैया 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है….जी हां यह हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कीर्तिमान हासिल करती जा रही है… इस बीच मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आर्दश ने भूल भुलैया 2 की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े पेश किए हैं. 

आपको बता दें की पिछले महीने 20 मई को रिलीज हुई बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 अब भी सिनेमाघरों में अपना जलवा कायम रखने में कामयाब है…. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के लेटेस्ट अपडेट के तहत भूल भुलैया 2 ने चौथे सप्ताह में भी शानदार कमाई की है… उन्होंने भूल भुलैया 2 के कलेक्शन के आंकड़े पेश किए हैं. इस पोस्ट के तहत भूल भुलैया 2 ने रिलीज के चौथे हफ्ते में मंगलवार को 1.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जिसके आधार पर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 173.76 करोड़ हो गई है. 

अब तक यह फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. जोकि ऐसा करने वाली इस साल की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बनी है. इससे पहले यह कारनामा डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने किया है. वहीं भूल भुलैया 2 एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है. 

Date: 14-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.