Release Date: अजय देवगन की फिल्म भोला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… फिल्म अपने टीजर रिलीज से ही चर्चा में बनी हुई है..इसी बीच अब अजय देवगन ने भोला के ट्रेलर रिलीज से भी पर्दा उठा दिया है।
आपको बता दें कि भोला की कहानी और वीएफएक्स की झलक टीजर में देखने को मिली थी, इसके साथ ही टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था… अब फैंस के एक्साइटमेंट के बीच कुछ ही दिनों में फिल्म का ट्रेलर भी आने वाला है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोला का नया मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है…बता दें कि भोला का ट्रेलर तीन दिन बाद यानी 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ भी भोला की दुनिया का रहस्य भी सामने आ जाएगा।
साउथ फिल्म का रिमेक है भोला
दृश्यम 2 के बाद अजय देवगन की ये फिल्म भी साउथ का रिमेक है… भोला साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था।