फर्जी हेली सेवा बुक करने वाली वेबसाइट से रहे सावधान,12 को किया बंद

By New31 Uttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद करा दिया है। बता दे इस मामले में एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया। बता दे पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई थीं। हालाकि पिछले साल से अब तक बंद कराई गई वेबसाइटों की संख्या 76 हो चुकी है।

दरअसल पिछले साल से युकाडा ने हेली सेवाओं को बुक कराने का काम आईआरसीटीसी को दिया था। लेकिन वर्ष 2022 में कई फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पिछले साल शुरुआत से ही फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया और हर रोज फर्जी वेबसाइटें बंद कराई जाने लगी। इसके बावजूद लोग साइबर ठगी का भी खूब शिकार हुए। ऐसे में एसटीएफ ने पूरे गैंग के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था, जबकि, 40 मुकदमे कई मामलों में थानों और साइबर थाने में दर्ज किए गए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.