आप बैंक नहीं बैंक पहुंचेगा आपके घर ,नैनीताल बैंक ने की एक नई शुरुवात

By New31 Uttarakhand

अब तक आपको बैंक में कई घंटों इंतजार करना पड़ता था और लाइनों में खड़ा होना पड़ता था लेकिन अब नैनीताल बैंक ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है जिसे देख आप भी खुश हो उठेंगे नैनीताल बैंक ने अब आपके घर तक पैसा पहुंचाने का जिम्मा लिया है । गाड़ी के माध्यम से आपके घर पर कैश निकालने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध है ,आप जितना चाहे उतना कैश निकाल सकते हैं। इस सुविधा से आपको घंटो बैंक में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आपका समय भी बचेग।

नैनीताल बैंक ने हलद्वानी में अपनी ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’ वाहन की शुरुआत की है ,बता दे की हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने बैंकिंग गाड़ी को हरी झंडी देकर शुभारंभ किया है इसका मुख्य उदेश्य ग्राहकों को बैंकिग की आधारभूत सुविधाएं जैसे बचत खाता, चालू खाता और ऋण संबंधित सुविधाएं पहुंचना है।

YOUTUBE

बैंक हलद्वानी के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा जहां लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा,वहीं नैनीताल बैंक के महाप्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैंक का मुख्य उद्देश्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जाए ,उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि क्षेत्र के लोगों तक बैंक की सुविधा नहीं पहुंच पाती हैं जिससे उनको बैंकों का लाभ नहीं मिलता है ऐसे में इस योजना के तहत उनके घर तक बैंक और उसके कर्मचारी पहुंचेंगे .

जहां उनको इस योजना का लाभ मिलेगा ,और जहां पैसा जमा निकालने के साथ-साथ सरकार की ऋण योजनाओं के साथ साथ उनको ऋण देने की भी व्यवस्था की जाएगी ,साथ ही हल्द्वानी मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत नैनीताल बैंक ने इस योजना की शुरुआत कि है, जो क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए एक वरदान साबित होगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.