दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगा भड़काने की हुई कोशिश, सोशल मीडिया पर वायरल किया गया फर्जी प्रार्थना पत्र

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार में बीते दिन दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगा भड़काने की |कोशिश करने वालों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया |बता दें कि गांव के ही एक सामाजिक व्यक्ति के नाम से गांव में सालों पुरानी दरगाह मजार को हटाने को लेकर फर्जी प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर टाइप कर वायरल किया गया | जिसको लेकर समाज सेवक ने पुलिस को शिकायत की और गांव के अराजक तत्वों पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाने की बात कही |

मामला हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर का है, जहां कुछ अराजक तत्वों की ओर से दो समुदायों के बीच माहौल खराब करने का प्रयास किया गया | गांव के समाज सेवक दिलीप कुमार के नाम से गांव में सालों पुरानी दरगाह मजार को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को सोशल मीडिया पर फर्जी प्रार्थना पत्र लिखा गया | इस फर्जी प्रार्थना पत्र को सोशल मीडिया पर पुलिस महा निरीक्षक के नाम पर टाइप कर वायरल किया गया, जिसको लेकर समाज सेवक दिलीप कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने ना ही सामुदाय विशेष की मजार को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को कोई पत्र लिखा है और ना ही वह उसके बारे में कोई जानकारी रखते हैं | वहीं उन्होनें मामले को लेकर गांव के अराजक तत्वों पर उनके खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाने की बात भी कही |

मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया | बताया जा रहा है कि गांव का माहौल खराब करने के इरादे से युवक के पीछे कई राजनीतिक चेहरे हैं , जो समुदाय विशेष के युवक को आगे लाकर राजनीति करना चाहतें हैं |

यह भी देखे –

Date : 30-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.