देहरादून– सहकारिता विभाग में लंबे समय से मुख्यालयों और मैदानों में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे सहकारिता कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त हो गया है। आपको बता दें की निबंधक सहकारी समितियां आलोक पांडे के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है । इस आदेश के बाद लगभग 40 से अधिक कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों में चले जाएंगे एक के बाद एक सहकारिता मंत्री के द्वारा सहकारिता विभाग में कठोर निर्णय लेने से पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप मचा हुआ है

जानकारी के अनुसार आदेश निकलने के बाद से ही सभी अपने अटैचमेंट को बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं…निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने इस संबंध में सभी जनपदों मंडलीय कार्यालय वह विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं को आदेश जारी किए हैं सभी जिला सहायक निबंधक सहकारी निरीक्षक वर्ग 1 तथा वर्ग 2 की नवीन तैनाती ब्लॉक और तहसील स्तर पर की जाए साथ ही आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना निबंधक की अनुमति के भविष्य में किसी भी कार्मिक का समृद्धिकरण न किया जाए

आपको बता दें कि फिलहाल इस आदेश के बाद से पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि लंबे समय से 40 से अधिक कर्मचारी चैन की बंसी बजा रहे थे अब देखना होगा कितनी जल्दी सभी अपने मूल तैनाती स्थलों पर वापस जोइनिंग करते हैं क्योंकि ऐसे आदेश निकलने के बाद अधिकतर या तो मेडिकल लीव पर चले जाते हैं या फिर वापस तैनाती स्थल पर जॉइनिंग ही नहीं करते हैं।
Date: 22-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal