फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने एक स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में बेबी जॉन की कास्ट आई जहां कपिल ने कुछ ऐसा कह दिया जो निर्माता एटली को पसंद नहीं आया। कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मगर कई बार वह अपने बयान के लिए लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने इशारों-इशारों में एटली के लुक्स का मजाक उड़ाया, जिस पर निर्माता भड़क गए और उन्होंने कपिल की जमकर क्लास लगाई। दरअसल, शो में कपिल शर्मा ने एटली से सवाल किया, “जब आप पहली बार किसी स्टार से मिलते हैं, तो क्या वे पूछते हैं, एटली कहां है?”
इस सवाल पर कॉमेडियन ने उन्हें करारा जवाब दिया। बेबी जॉन के प्रोड्यूसर ने कहा, “एक तरह से मैं आपके सवाल को समझ गया। मैं जवाब देने की कोशिश करूंगा। मैं वाकई एआर मुरुगदास सर का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी पहली फिल्म बनाई थी। उन्होंने एक स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि मैं कैसा दिख रहा था या मैं इसके लिए सक्षम हूं या नहीं। उन्हें मेरा नरेशन पसंद आया। मुझे लगता है कि दुनिया को यही देखना चाहिए। हमें दिखावे से नहीं आंकना चाहिए। आपको अपने दिल से आंकना चाहिए।”