ऊर्जा कार्यकुशलता ब्यूरो विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दें यह आयोजन दिनांक 12 नवंबर 2022 को रसमंजरी हॉल टी एच डी सी आई एल ऋषिकेश मैं आयोजित किया गया।
जिसमें अटल उत्कृष्ट रा. इ. का. रुदपुर (सितारगंज) से तनुज रॉय (कक्षा 10) तथा अमन हीरा (कक्षा 9) ने प्रतिभाग किया राज्य भर से चयनित कुल 110 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । जिसमें अटल उत्कृष्ट रा. इ. का. रुदपुर के छात्र तनुज रॉय ने प्रतियोगिता मैं चौथा स्थान प्राप्त कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार रूप में छात्रों को प्रमाण पत्र तथा 7,500.00 (सात हजार पांच सौ रूपए मात्र) की धनराशि प्राप्त हुई।

विद्यालय में पहुंचने पर छात्र तनुज रॉय को अभिभावक एवं अध्यापक एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ हीरा सहित स्थानीय अभिभावकों ने स्वागत किया व आशीर्वाद प्रदान किया, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने छात्र की सफलता पर मार्गदर्शन के लिए बधाई दी हो छात्र के भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर S.M.Cअध्यक्ष श्रीमती सुजाता मंडल, P.T.A अध्यक्ष रवींद्रनाथ हीरा, शिक्षक अशोक कुमार वर्मा, अजय कन्याल, श्रीमती पूजा विजय चंद सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।