टिहरी में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा नेताओं के बीच सियासी घमासान शुरू

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव 2024 खत्म हो चुके है लेकिन चुनाव खत्म होते ही टिहरी में भाजपा नेताओ के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। दरअसल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में भर भर के कांग्रेस के नेताओं और निर्दलीयों को अपनी पार्टी में शामिल किया लेकिन अब पार्टी के अंदर ही भिड़ंत शुरू हो गई है बता दे टिहरी झील में कराए कार्यो को लेकर पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाया है।

दूसरी ओर उपाध्याय ने भी धनै के आरोपों को गलत बताते हुए टीएचडीसी से सम्बंधित ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा है। ऐसे में बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय का एक पत्र वायरल हो रहा है और उनका कहना है की इस तरह की बाते लोगों के बीच में करके मेरी छवि पर गम्भीर नकारात्मक असर डाला जा रहा है। वही टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के निदेशक को लिखी चिट्ठी पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया है और कहा है कि दल बदल पर प्रदेश में रुझान आने लगे हैं।

दसोनी ने कहा की जब बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय। साथ ही गरिमा ने कहा कि कांग्रेस बहुत लंबे समय से इस बात को कह रही है कि जिस तरह से उत्तराखंड बीजेपी जॉइनिंग के कार्यक्रम करवा रही है वह अपने लिए ही कील बोने का काम कर रही है। विपक्ष मुक्त भारत का नारा देने वाले सत्ता के नशे में इतने अहंकारी हो गए कि उन्होंने अपने ही दल को विपक्ष युक्त कर लिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.