लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक फिर से पापा बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को कपल ने देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा किया।अरमान और पायल ने अपने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटोज में अरमान बच्चा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल मलिक उनके साथ हैं। फोटो के कैप्शन में अरमान ने लिखा, “जच्चा बच्चा सब ठीक हैं।”
इसके अलावा अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे पायल और नए बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कृतिका ने अपने हाथों में बेबी गर्ल को पकड़ा हुआ है, जबकि पायल अस्पताल के बेड पर आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं।बताया जा रहा है कि पायल मलिक पहले से ही तीन बच्चों की मां हैं और अब वे चार बच्चों की मां बन गई हैं। वहीं, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी एक बच्चे की मां हैं। ऐसे में कुल मिलाकर अरमान मलिक पांच बच्चों के पिता बन गए हैं।
अरमान ने अपनी पत्नी पायल की प्रेग्नेंसी की पूरी यात्रा अपने लेटेस्ट व्लॉग ‘मलिक किड्स’ में दिखाई थी। इस व्लॉग में देखा गया कि पूरा परिवार 24 मार्च को बच्चे के कपड़े खरीदने गया था, इसी दौरान पायल को पेट में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही पायल ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसके बाद अरमान ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी और शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया।सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी और परिवार के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं।