शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ,कपल ने लिए सिर्फ 4 फेरें

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल शाम शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणवीर और आलिया मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में दोनों ने पंजाबी रीती -रिवाज से सात फेरे लिये। इस से पहले कपल की हल्दी , चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसे सभी रस्मे हुयी। जिसमे दोनों के फॅमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स ,और कुछ सेलेब्स ही मौजूद रहे इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। इसके साथ ही शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी। शादी की रस्मों के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ‘वास्तु’ के टैरेस पर आए, इस दौरान दोनों फोटोशूट कराते भी दिखाई दिए।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की भावात्मक पोस्ट

अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए आलिया लिखती हैं, ‘आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!

कपल ने लिए सिर्फ 4 फेरें

आलिया और रणबीर ने सिर्फ चार फेरे ही लिए। वहीं आलिया ने खूबसूरत मंगलसूत्र और कलीरे को स्पेशल आरके टच दिया था। शादी की रस्में पूरी करने के बाद कपल ने तीन टायर वाला केक काटा। कपल ने मीडिया को इस दौरान हाथ जोड़कर धन्यवाद भी दिया।

नीतू कपूर ने उतारी बहू की नजर

आलिया भट्ट दुल्हन बनकर इतनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं कि उनकी सास नीतू कपूर ने उन्हें देखते ही सबसे पहले उनकी नजर उतारी है | सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी शादी से एक रात पहले भी मीडिया के सामने आलिया भट्ट की खूबसूरती को लेकर बात कर चुकी हैं | जहां नीतू कपूर ने शादी की तारीख कंफर्म की थी, तो वहीं रिद्धिमा ने आलिया को गुड़िया की तरह खूबसूरत बताया था |

Date : 15 april 2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.