जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अली गोनी और जैस्मिन भसीन

By New31 Uttarakhand

टीवी के पॉपुलर स्टार्स अली गोनी और जैस्मिन भसीन के फैंस के लिये एक गुड न्यूज है | अली और जैस्मिन जल्द ही ऑफिशियली एक-दूजे के होने वाले हैं | ये खुशखबरी हमने आपको कहीं से पढ़ कर शेयर नहीं की है, बल्कि इस बारे में आपके फेवरेट अली गोनी ने खुद बताया है |अली गोनी और जैस्मिन भसीन अब तक कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं | बिग बॉस 15 में जब अली वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट बन कर आये, तभी से कहा जा रहा था कि वो और जैस्मिन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं |

पक्की हो गई अली-जैस्मिन की शादी

अली गोनी और जैस्मिन भसीन अब तक कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं | बिग बॉस 15 में जब अली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कर आये, तभी से कहा जा रहा था कि वो और जैस्मिन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं | शो में रहकर जैस्मिन और अली ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया, पर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं |

बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद अली और जैस्मिन कई म्यूजिक वीडियोज, शोज, इवेंट्स और विज्ञापनों में साथ देखे गये | अक्सर दोनों को साथ घूमते फिरते भी देखा गया, जिससे ये साफ जाहिर होने लगा कि कपल पूरी तरह से एक-दूसरे के प्यार में है | फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आने लगी | आखिर फैंस की मुराद तब पूरी हुई, जब अली ने ऑफिशियली उनकी और जैस्मिन की शादी पर मुहर लगा दी है |

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.