अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की नई फिल्म का टाइटल ‘Wicked Sunny’, 9वीं बार साथ करेंगे काम

By New31 Uttarakhand

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों अपनी 9वीं फिल्म के लिए हाथ मिला चुके हैं, जिसका टाइटल ‘Wicked Sunny’ रखा गया है। यह फिल्म एक कॉमिक थ्रिलर होगी, जिसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस और रोमांच का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी प्रियदर्शन ने लेखक रोहन शंकर के साथ मिलकर लिखी है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्क्रिप्ट पर भी साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार एक नए और मस्तीभरे कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे। उनका किरदार उनकी पिछली कॉमेडी फिल्मों से काफी अलग होगा दिलचस्प बात यह है कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी अक्षय कुमार के किरदार से जुड़ी थीम का नाम ‘Wicked Sunny’ था। यही वजह है कि यह टाइटल पहले से ही दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है। अब इसी नाम के साथ अक्षय और प्रियदर्शन की यह नई फिल्म दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.