अग्निपथ योजना पर बोले अजीत डोभाल, कहा- सेना में वक्त के साथ बदलाव जरूरी

By New31 Uttarakhand

अग्निपथ भारतीय सेना में नई भर्ती को लेकर लाए गए ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन और आगजनी के बीच देशभर में मचे बवाल के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सामने आए हैं इसे देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि आखिर क्यों इस वक्त मोदी सरकार को इस तरह का कदम उठाना पड़ा. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने समाचार एजेंसी एएनआई से मंगलवार को बातचीत करते हुए कहा कि आज पड़ोस के हालात बदल रहे हैं…ऐसे में ‘अग्निपथ’ सिर्फ एक योजना ही नहीं है बल्कि इसे भविष्य को देखकर लाया गया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

यह भी पढें….👉अग्निपथ योजना के विरोध में देहरादून में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

साथ ही अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि जो हम कल कर रहे थे अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं । यदि हमें कल की तैयारी करनी है तो हमें परिवर्तित होना पड़ेगा। आवश्यक इसलिए था क्योंकि भारत में और भारत के चारों तरफ माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि कल की तैयारी के लिए परिवर्तन जरूरी है।

अग्निपथ योजना की मांग 22-25 साल से लंबित थी। डोभाल ने यह भी कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की वजह से यह फैसला रुका हुआ था। भविष्य की जरूरत को देखते हुए फैसले लेने पड़ते हैं। हालात को देखते हुए संरचना में बदलाव करना होगा। रक्षा क्षेत्र के हर स्तर पर सुधार हो रहा है।

सेना की आधुनिकता के लिए सरकार नए हथियार खरीद रही है। हमें अपनी सेना को विश्व स्तरीय सेना बनाना है।

Date: 21-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.