मैच नया, नतीजा पुराना. बीते डेढ़ दशक में दो मौकों को छोड़कर ICC टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों के नतीजे देखे जाएं तो ये लाइन बिल्कुल सटीक साबित होती है। दरअसल दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के 5वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से मात दी। जिसके बाद टीम इंडिया को मिली इस शानदार जीत पर देशभर में जश्न का माहौल बन गया। आपको बता दे भारत और पाकिस्तान के मैचों में रोमांच अपने शीर्ष पर होता है जिसमें फ़ैन्स भी पूरे दमख़म के साथ हिस्सा लेते हैं. ऐसा माना जाता है कि जीतने वालों के घरों पर पटाखे छूटते हैं तो वहीं हारने वालों के घरों में टीवी सेट टूटते हैं।
दरअसल पाकिस्तान को 29 साल के लंबे अंतराल के बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला था. लेकिन अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान की टीम इस मौके को गवा बैठी। चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार के साथ पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा बेहद कमजोर हो गया है. हालांकि पाकिस्तान अपना आखिरी मुकाबला जीत भी जाता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा. वहीं टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत कर लिया है. दो मार्च को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. फिलहाल टीम इंडिया दो जीत के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है. वहीं पाकिस्तान की टीम दो मुकाबले गंवाने के बाद आखिरी स्थान पर बनी हुई है.
साथ ही कल के मैच में विराट कोहली ने ना सिर्फ चौके के साथ वनडे क्रिकेट में अपना 51वां शतक पूरा किया बल्कि दुबई में खेले गए मुकाबले भारत को छह विकेट से जीत भी दिलाई. हालांकि पाकिस्तान की ओर से मिले 242 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 42.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. जिसमें टीम इंडिया के लिए दो बड़े पॉजिटिव प्वाइंट रहे. दरअसल विराट कोहली ने इस मुकाबले के जरिए ना सिर्फ फॉर्म में जोरदार वापसी की बल्कि उन्होंने ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया. साथ ही इस जीत के बाद टीम इंडिया को तमाम दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। लेकिन वही दूसरी तरफ महाकुंभ में वायरल हुए IIT वाले बाबा इस मैच के बाद या यु कहे टीम इंडिया की जीत के बाद ट्रोल होते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल मैच शुरू होने से पहले IIT वाले बाबा ने दावा किया था की टीम इंडिया चाहे कुछ भी करले लेकिन वो ये मैच हार जायेगी लेकिन नतीजों के सामने आते ही IIT वाले बाबा जमकर ट्रोल होने लगे।