समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के बीच विवाद के बाद ‘कोलैब’ की उम्मीद, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के बीच विवाद के बाद ‘कोलैब’ की उम्मीद, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
By New31 Uttarakhand

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया के बीच बीते कुछ समय से चल रहा विवाद अब एक दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। जहां एक ओर दोनों के बीच तीखी बयानबाजी ने फैंस को चौंका दिया था, वहीं अब संभावित ‘कोलैबोरेशन’ की खबरों ने उत्साह बढ़ा दिया है।

हाल ही में समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की। इस वीडियो में उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया पर निशाना साधते हुए उन्हें जमकर रोस्ट किया। समय ने दावा किया कि रणवीर ने शो के दौरान माता-पिता को लेकर एक विवादित मजाक कई बार दोहराया, जिससे उन्हें मानसिक रूप से काफी नुकसान हुआ।

इस बयान के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“कौन समय?” इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों के बीच दरार और गहरी होती नजर आई, और फैंस को लगा कि अब ये दोनों कभी साथ काम नहीं करेंगे।

हालांकि, हाल ही में समय रैना की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने माहौल बदल दिया है। ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान जब एक यूजर ने रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर सवाल पूछा, तो समय ने जवाब दिया—“कोलैब सून!” इस छोटे से जवाब ने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है कि दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक कंटेंट के कारण काफी विवादों में रहा था। शो के एक एपिसोड में रणवीर की टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों क्रिएटर्स को जमकर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, मामले में पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुईं।

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना को अपने शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

अब, जब दोनों के बीच ‘कोलैब’ की संभावना सामने आई है, तो फैंस बेसब्री से उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। क्या यह सच में एक नई शुरुआत होगी या सिर्फ मजाक—यह आने वाला समय ही बताएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.