रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में महिला के प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

आपको बता दें कि मोहल्ला खताडी निवासी रूखसाना नाम की गर्भवती महिला को उपचार के लिए परिजन सरकारी अस्पताल लाए थे वहीं महिला के परिजनों का कहना है कि पूरे दिन डॉक्टरों ने परिजनों को महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवाने की बात कही लेकिन शाम को अचानक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टरो ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है इसके बाद इस महिला को रामनगर के प्राइवेट अस्पताल से रेफर कर दिया गया फिलहाल महिला का उपचार काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है
महिला के परिजनों ने सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों पर महिला के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया वही मामले में पीड़ित महिला के परिजनों ने लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ ……कार्यवाही को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है
Date: 17-June-2022
Penned by tanuja bhauryal