सलमान खान के बाद अब सेलिब्रिटी कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी ।

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रहे अनजान शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकी कौशल के मुंबई पुलिस ने कहा है कि विकी कौशल की शिकायत पर सांताक्रज थाने में आईटी एक्ट के आलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स लगातार इंस्टाग्राम पर धमकियों वाले मैसेज पोस्ट कर रहा है और वह मेरी पत्नी को फॉलो करने के साथ धमकियां दे रहा है।
दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। दोनों हाल ही में मालदीव गए थे।

अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया मामला-
विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की है। विकी और कटरीना पिछले दिनों मालदीव में थे। ये कटरीना कैफ की पसंदीदा जगहों में से एक हैं, जहां पर दोनों ने एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां तक धमकी वाले मामले का सवाल है तो अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि धमकी किसने दी है। लेकिन अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सलमान खान को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी-
इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक लेटर के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा गया था कि बाप-पेटे (सलमान खान और सलीम खान) का भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मालूम हो कि दिग्गज सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल मई में हत्या कर दी गई थी। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

DATE- 25 JULY 2022
PENNDE BY-NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.