केतन के बाद अब मोनू की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी की साजिश आई सामने

By New31 Uttarakhand

हरियाणा के रेवाड़ी में 21 वर्षीय मोनू की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई हत्या की साजिश थी। पुलिस के अनुसार, मोनू की पत्नी तन्नू का सोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच 49 कॉल, डिलीट की गई चैट और घटना वाले दिन करीब तीन मिनट की बातचीत सामने आई।

पुलिस का आरोप है कि मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश किया गया, फिर सबूत मिटाने और घटना को हादसा दिखाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया गया। मोनू 8 जून को दवा लेने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद उसका शव आसलवास नहर से बरामद हुआ। 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद जांच तेज हुई। पुलिस ने आरोपी पत्नी तन्नू और सोनू के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मोनू की मौत दम घुटने से हुई या पानी में डूबने से।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.