आश्रम-3 में रोल पाने के लिए डायरेक्टर को ऐसे मैसेज भेजा करती थी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता,खुद किया खुलासा

By New31 Uttarakhand

वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ की चर्चा खूब हो रही है | इस वेब सीरीज के दो पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला | दर्शकों ने हर किरदार की तारीफ की है, खासतौर पर बॉबी देओल की | एक्टर के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि अब उनसे इसके तीसरे पार्ट का इंतजार नहीं हो पा रहा है | वहीं इसके तीसरे पार्ट के ट्रेलर ने खूब धूम मचा रखी है | इसके साथ ही ‘आश्रम 3’ में इस बार अपने बोल्ड अंदाज से तड़का लगाने के लिए ईशा गुप्ता तैयार हैं | इस वेब सीरीज के लिए एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं | लेकिन उनको ये किरदार बड़ी मशक्कत के बाद मिला है | 

आपको यह जानकर हैरानी होगी ईशा गुप्ता ने एक मीडिया संस्थान से खास बातचीत में कहा कि ‘पहले मेरे पास श्रुति जी का फोन आया कि इस वेब सीरीज को लेकर प्रकाश झा के जहन में आपका नाम है | इसके बाद करीब 5-6 दिन कोविड में हां और ना के सोच-विचार में निकल गए | इसके बाद तो मैं सर के पीछे लग गई | सर ने फिर मुझे बोला कि शायद कास्टिंग कोई और लॉक हो गई है |

इसके बाद मैं सर को सुबह दोपहर और रात में, गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट तक मैसेज भेजे, करीब 20 दिनों तक. हमेशा पूछती थी कि क्या हुआ सर? तो जो चीज मुझे सच में चाहिए थी वो मैंने आखिरकार ले ही ली अपने हाथों में | लेकिन सर को सच में बहुत तंग किया | वहीं इससे हटकर बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं | वो अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं |

जी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में देखिये

 भोपा की दीवानी हैं ईशा

ईशा गुप्ता ने कहा कि ‘इस वेब सीरीज में सबका रोल बहुच अच्छा है | फिर चाहे अदिति का हो या फिर त्रिधा चौधरी का | बाबा निराला तो सबका फेवरेट किरदार है | लेकिन मेरे लिए मेरा फेवरेट भोपा का रोल है | जब में भोपा का रोल निभाने वाले चंदन से मिली तो मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हारी बहुत बड़ी फैन हूं | क्योंकि जब भी स्क्रीन पर भोपा आते हैं तो ये मुझे एक्साइट करता है कि अरे, भोपा जी आ गए | सबके किरदार बहुत अच्छे हैं, इसलिए जब सर ने मुझे इसमें ऐड किया तो मुझे प्रेशर ज्यादा फील हो रहा था | क्योंकि जिस रीजन से मुझे इसमें लाया गया है सोनिया का नया किरदार उसे बस मैं जस्टिफाई कर पाऊं |

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.