अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका का चेहरा दिखाने पर मीडिया हाउस को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जानिए पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

पैपराजी बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की पहली झलक को कैमरे में कैद करने के लिए क्रेजी रहते हैं। हलांकि कई स्टार्स अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। वो न ही खुद बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और पैपराजी को से भी ऐसा करने के लिए मना करते हैं। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। अनुष्का अपनी बेटी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं और अगर करती हैं तो उसका फेस बिना दिखाए ही शेयर करती हैं। लेकिन इसी बीच वामिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रही है। बेटी की तस्वीरें शेयर करने को लेकर अनुष्का ने एक मीडिया हाउस को खरी-खोटी सुनाई है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उस मीडिया हाउस का नाम लिखते हुए उन्हें ऐसा करने पर उनकी जमकर क्लास ली है। यहां देखें अनुष्का शर्मा का पोस्ट…

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही मालदीव से वेकेशन एंजॉय कर वापस लौटे हैं। इस दौरान की तस्वीरें एक मीडिया हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वामिका का फेस साफ नजर आ रहा था। इसी बात को लेकर अनुष्का का गुस्सा उस मीडिया हाउस पर फूटा। बाद में जब मीडिया हाउस ने वो फोटो डिलीट कर दी उसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, मीडिया हाउस को लगता है कि वो माता-पिता से ज्यादा अच्छा जानते हैं कि उनके बच्चे के लिए क्या बेहतर है, क्योंकि कई बार रिक्वेस्ट किए जाने के बाद भी वह फोटो क्लिक कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। दूसरे मीडिया हाउस और पैपराजी से कुछ सीखिए।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे वक्त के बाद समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार शाह रुख खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में नजर आईं ​थीं। हलांकि ये फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। वहीं अब अनुष्का जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इन दिनों अनुष्का इन फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Date: 15-June-2022
Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.