MBPG कॉलेज चुनाव में ABVP की बढ़ीं मुश्किलें, धीरज के सामने आर्यन की बगावत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद संगठन के दूसरे दावेदार आर्यन बेलवाल ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद कॉलेज की छात्र राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद को लेकर पहले से ही कई दावेदार सक्रिय थे। अब चुनाव मैदान में ABVP के अधिकृत प्रत्याशी धीरज बिष्ट के सामने आर्यन बेलवाल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनौती पेश करेंगे। वहीं, एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए मेहुल शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP के भीतर सामने आई यह बगावत चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.