रामनगर में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

By New31 Uttarakhand

सीबीआई द्वारा घोटालों के मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर रामनगर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भवानीगंज शहीद भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया

आप प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तथा वह दिल्ली के मुख्यमंत्री व आपके संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पार्टी को मिटाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाने का काम किया है जिसे भाजपा के लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं और आम आदमी पार्टी के खिलाफ फर्जी झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज रहे हैं

उन्होंने कहा कि जनता को सबक लेना चाहिए कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं अन्यथा एक बार फिर देश में ताना शाहो का राज होगा उन्होंने मनीष सिसोदिया को शीघ्र बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.