बागेश्वर पहुंचे AAP कुमाऊं प्रभारी बसंत कुमार ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

By New31 Uttarakhand

आम आदमी पार्टी ने पूर्व संगठन को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है | नई कार्यकारिणी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है | साथ ही कुमाऊं मंडल का प्रभार दिया गया है. उनके बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया |

बागेश्वर के मंगल पैलेस में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी बसंत कुमार का जोरदार स्वागत किया गया | इस दौरान आप नेता बसंत कुमार ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बागेश्वर की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया है, उसके वो तहे दिल से आभारी हैं | भविष्य में वो जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे | आम आदमी पार्टी भले ही चुनाव हारी हो, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेंगे | सरकार इन मुद्दों को पूरी तरह से फेल हो चुकी है |

उन्होंने कहा कि वो आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे | जनता के मुद्दों पर जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा | आम आदमी पार्टी आम जनता की बात करती है | बीजेपी और कांग्रेस धर्म व जाति पर जनता को लड़ाने का काम करती है | चुनाव के बाद लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है | ऐसे में वो जनता के मुद्दों को उठाएंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाएंगे |

Date : 14-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.