आम आदमी पार्टी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग

By New31 Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन माह से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस करवाई नहीं हुई, जिससे गुस्साए आम आदमी पार्टी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की है।

अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की है। बता दें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्मोडा गांधी पार्क में में प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए चूड़ियां भेजी गयी और साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर सड़कों में उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी।

आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन माह से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक हत्याकांड में सीबीआई जांच तक नहीं हुई और ना ही वीआईपी का नाम उजागर हुआ। उन्होंने कहा सरकार इस मामले पर चुप बैठी हुई है। अगर सर्कार का यही रवय्या रहा तो हम सड़कों पर उतकर आन्दोलन करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.