.हल्दुआ के पास नेशनल हाईवे 309 के समीप दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत होने का मामला सामने आया है, वही इस दर्दनाक हादसे मे एक टीचर की मौत हो गई है…जिसके बाद टीचर के घर मर कोहराम मच गया है .
.बता दे की हल्दुआ मे हुए दर्दनाक हादसे मे एक अध्यापक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बता दें कि ग्राम कामदेवपुर हल्दुआ निवासी प्रेम सिंह जोकि गढ़वाल क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात थे, और वो बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे, की तभी दूसरी दिशा से आ रही एक अन्य बाइक की उनकी बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई , जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.
.वही मौके से गुजर रहे रामनगर में तैनात यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ दोनों घायलों को पीरु मदारा में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां प्रेम सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार नीरज चौधरी जो की जसपुर का रहने वाला है उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है, साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक अध्यापक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है, और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई अमल मे लाई
Date -28/07/2022
Pennde By -Naina